होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी बैठक।

होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी बैठक।

(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। आगामी होली पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने के सम्बन्ध में आज पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता में कस्बा रुद्रप्रयाग के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व मातृशक्ति के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अपेक्षा रखी गयी कि हम सभी को इस त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाना है, उपस्थित मातृशक्ति की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे भी इस अवसर पर अपने परिवार  के सदस्यों और बच्चों को वाहन संचालन  सही ढंग से करने, परिवार के सदस्यों के नशे से दूर रहने व होली के त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने की पहल करें। पुलिस द्वारा पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनायी जायेगी। होलिका दहन के अवसर पर पुलिस सहित अग्निशमन टीमें भी नियुक्त रहेगी। 

इसी प्रकार से जनपद के अन्य थाना चौकियों पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा सम्भ्रान्त लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा रामपुर में होली का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु स्थानीय व्यक्तियों की मीटिंग ली गई और होली शान्तिपूर्वक मनाने से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों, सीoएलoजीo मेंबर, ग्राम चौकीदारों, व्यापार मण्डल एवं  क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ होली का त्यौहार शान्ति, प्रेम व आपसी सौहार्द से मनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक कर अपील की गई। उनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के बारे मे जानकारी ली गई। साथ ही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियानो के विषय में जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी घोलतीर सूरज कण्डारी द्वारा आगामी होली के पर्व के दृष्टिगत पुलिस चौकी घोलतीर में सभी धर्मों के गणमान्य व्यक्तियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया और होली के त्यौहार को सामाजिक सौहार्द पूर्ण एवं शान्तिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों को साइबर सम्बन्धी अपराधों से बचाव एवं उपायों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कस्बे की यातायात व्यवस्था ठीक रखने पर चर्चा की गई।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि रंगों के त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित